पडरौना। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को कट्टा कारतूस के साथ पकड़कर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पडरौना कोतवाली पुलिस ने देवरिया जिले के गौजी बाजार थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के निवासी शेर मुहम्मद पुत्र अलाउद्दीन को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार के न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद