मथौली। नगर पंचायत मथौली के वार्ड संख्या चार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। लोगों की मांग पर नगर पंचायत द्वारा सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर जेसीबी मशीन से जाम नालियों की सफाई कराई गई। इसके साथ ही सड़क किनारे उगे घास-फूस व झाड़ियों की भी सफाई कराई गई, जिससे आवागमन सुचारू हो सके।