फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्व में खलल डालने वालों पर रहेगी पैनी नजर

Fri, 19 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय थाना परिसर में बृहस्पतिवार को मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि किसी नई परंरा की शुरुआत नहीं होगी। आपसी भाईचारे की भावना से पर्व मनाएं। त्योहारों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के ऊपर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी अगर किसी ने खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस टीमें समूचे इलाके में भ्रमणशील रहेगी। इसके अलावे सादे पोशाक में भीड़ के बीच भी पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। खलल डालने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर गिरजेश उपाध्याय, कस्बा चौकी प्रभारी महेश मिश्रा, जाकिर हुसैन, मुनीर आलम, मेराज आलम, सेराज आलम, शाकिर अली, सद्दाम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें