अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव पट्टन निवासी एक महिला ने अपने पट्टीदार के उपर पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव पट्टन निवासी शारदा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को शाम करीब पांच बजे पुराने विवाद को लेकर हमारे पट्टीदार धन्ने, मन्ने, सुमन व श्रीराम निषाद मुझे मारने पीटने लगे तभी हमारी लड़की कालिन्दा व रीता बीच बचाव के लिए गई तो उक्त लोगों ने मेरी लड़कियों को भी मारपीट कर चोटील कर दिया। और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।