उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाइवे पर दो बाइकों की टक्कर में घायल बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा देवी के तहरीर पर बाइक के अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घटना एक अक्तूबर को हुई थी। पीड़िता पुष्पा देवी निवासी धुनवलिया थाना चौराखास ने पुलिस को बताया है कि घटना के दिन उसके पति बाइक से गांव से किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे। गलत दिशा से एक बाइक चालक काजीपुर गांव के पास उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह घटनास्थल पर अचेत हो गए। इलाज के दौरान राम मनोहर लोहिया हाॅस्पिटल लखनऊ में उनकी मृत्यु 21 नवंबर को हो गई थी।