कसया। नगर के बैरिया चौराहे से गढ़रामपुर निवासी अप्पू सिंह अपने गांव जा रहे थे कि नगर के नहर बाईपास मार्ग पर कार के सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के बाद नहर बाईपास पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लगभग आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।