फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल में प्रवेश के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शासन की मंशा प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान को पूरी तरह से लागू करने की है। नए शैक्षिक सत्र से आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। छह से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में नामांकन हर हाल में कराना होगा।बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्या बताया कि उच्चाधिकारियों ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नए शैक्षिक सत्र में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुलाई के बाद वह खुद निरीक्षण करेंगे। ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे। यदि एक भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल मिलता है तो संबंधित क्षेत्र के प्रधानाध्यापक सहित सारे स्टाफ को दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें