फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भैंसहा घाट पर बनेगा पुल, सर्वे शुरू

Wed, 11 Jun 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी के भैसहा घाट पर पक्का पुल निर्माण हेतु मिट्टी परीक्षण व सर्वे कार्य चल रहा है। पुल के निर्माण हेतु सभी बिंदुओं का सर्वे रिपोर्ट ब्रिज कार्पोरेशन को सौंपा जाएगा। यह सर्वे पुल निर्माण हेतु अहम पड़ाव है जहां से आगे का कार्य शुरू होगा। सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानन्द पांडेय ने इसके लिए प्रयास किया था। पुल निर्माण के प्रथम चरण के सर्वे हेतु अप्रैल माह में सेतु निगम के इंजीनियर व अन्य लोग पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किए थे। इसके बाद सेतु निगम ने पुल के सर्वे, स्वायल टेस्ट सहित अन्य सभी जानकारी हेतु बी के सर्वेयर एंड कन्सट्रक्सन को जिम्मेदारी दी गई है। टीम के विशेषज्ञ विजय कुमार ने बताया कि गंडक नदी पर पक्का पुल हेतु सर्वे कार्य चल रहा है। पुल वनने का स्थान, पहुंच मार्ग ,मिट्टी की जांच सहित सभी जानकारी इकट्ठा कर ब्रिज कार्पोरेशन को सौंपा जाएगा। सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानन्द पांडेय ने इसके लिए प्रयास किया था। यह सर्वे पुल निर्माण हेतु अहम पड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें