फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित होकर एनएच से उतरी कार, पांच घायल, बालक की मौत

Fri, 02 Jun 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के समीप दुर्घटना ग्रस्त कार।संवाद
विज्ञापन
एक बालक की मौत, चार को आईं हल्की चोटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। शुक्रवार शाम करीब चार बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित गाजीपुर बैरियर के पास एक कार चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार फोरलेन से नीचे उतर गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। उनमें कार सवार चार लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि घायल 13 वर्ष के बालक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव मुन्नीपट्टी निवासी नूरआलम खान के परिवार के शमशाद खान (30) परिवार के सदस्यों नरगिस जहां (32), गुलसेहरा खातून (35), तबीस खान (13) और छह माह की मासूम बेबी के साथ दवा कराने तमकुहीराज लेकर आ रहे थे। फोरलेन स्थित गाजीपुर बैरियर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और वह फोरलेन से करीब 15 फीट नीचे खेत में उतर गई। कार में सवार पांच लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तमकुहीराज सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया, जबकि गंभीररूप से घायल तबीस खान (13) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय बालक की मौत हो गई। तबीस खान भानपुर निवासी तमन्ना खान का पुत्र था। ताबीस अपनी मां सोनिया के साथ मुन्नीपट्टी स्थित ननिहाल आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें