फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में रविवार की शाम को ईंट लदी ट्रेक्टर ट्राली की ठोकर से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित उसका छह वर्षीय बालक घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर में इलाज के लिए भिजवा दिया और ट्रेक्टर ट्राली को कोतवाली लेकर चली गई। बिहार के धनहा थाना क्षेत्र में निवासिनी 30 वर्षीया अनीता देवी अपने छह वर्षीय बेटा और 18 वर्षीय भांजा बिहार के चिऊटहा थाना क्षेत्र निवासी अमित शर्मा के साथ नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मायके से बाइक से रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आ रही थी। तीनों एक ही बाइक से अभी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया में पहुंचे थे कि तेज गति से अनियंत्रित होकर ईंट लदी ट्रेक्टर ट्राली बाइक में ठोकर मार दिया। ठोकर तेज होने के कारण बाइक चला रहे अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला अनीता और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस आई और तीनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर भेजवा दिया। मेडिकल के डॉक्टरों ने अमित की मृत्यु घोषित कर दिया, जबकि मां और बेटा का इलाज हो था है। पुलिस ट्रेक्टर ट्राली को लेकर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें