पडरौना। जिला उद्योग केंद्र की तरफ से रामकोला के एक विवाह भवन परिसर में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं को केला रेसा से बने उत्पदों की जानकारी दी गई। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाएं और अपने साथ कार्य करने वाले लोगों को भी आत्मनिर्भर बनाएं। प्रशिक्षण को पडरौना मनीष जायसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भी संबांधित किया। इसके बाद ओडीओपी के 10 लाभार्थियों को स्टडी किट वितरण किया गया।