फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से एंबुलेंस टकराई, एक की मौत

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। जोकवा बाजार में एनएच पर सोमवार की सुबह समाजवादी एंबुलेंस पहले से खड़े ट्रक में टकरा गई। चालक एंबुलेंस से जिला अस्पताल में एक मरीज को छोड़कर वापस फाजिलनगर जा रहा था। हादसे में एक मेडिकल टेक्निशियन की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। सोमवार की सुबह चार बजे जिला चिकित्सालय में मरीज को छोड़कर एंबुलेंस लेकर चालक वापस फाजिलनगर आ रहा था। उसी दौरान वह जोकवा बाजार में एक होटल के सामने खड़े ट्रक में टकरा गई। एंबुलेंस में बैठे एमटी (मेडिकल टेक्निशियन) शिवम पांडेय की मौत हो गई। उनकी उम्र करीब 23 साल थी। वह गोंडा जिले के मकसनवा थाना के मसखपुर गांव के निवासी थे। एंबुलेंस चालक संतकबीरनगर के 25 वर्षीय अंब्रीश पाठक को हल्की चोटें आईं। हालांकि घटना के बाद वह एंबुलेंस छोड़कर हट गए थे। ट्रक का चालक घटनास्थल से भाग गया। बाद में पुलिस के जवान और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस में फंसे कर्मचारी के शव को बाहर निकाला। मधुरिया पुलिस चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें