फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय को खोदे गड्ढे से गई बच्चे की जान

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। ग्रामसभा घूरछपरा में शौचालय के लिए बनाए गए गड्ढा में बुधवार की शाम को गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। यह बच्चा स्कूल से घर आने के बाद खेलने के लिए गांव में गया था। देर शाम को उसका शव गड्ढे में मिला। जटहा बाजार थानाक्षेत्र के घूरछपरा के ग्राम प्रधान की ओर से गांव में निर्मल भारत योजना के तहत शौचालय बनवाया जा रहा है। यह कार्य एक ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। गांव के ही छांगुर कुशवाहा के वहां भी शौचालय बन रहा है। शौचालय अभी निर्माणाधीन है। करीब तीन महीने से शौचालय का कार्य ठप पड़ा है। इसके लिए एक गड्ढा भी खुदवाया गया है। गांव के ही अवधेश कुशवाहा का पांच वर्ष का बेटा भोलू बुधवार को स्कूल से चार बजे घर वापस आया। परिवार के लोगों के मुताबिक खाना खाने के बाद वह गांव में खेलने के लिए निकला और शाम को घर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद करीब सात बजे गांव के छांगुर कुशवाहा के निर्माधाीन शौचालय के गड्ढे में लोगों ने उसे गिरे हुए देखा। गड्ढे में पानी ज्यादा होने के कारण आशंका जताई जा रही है भोलू उसमें गिरकर डूब गया था, जिससे मौत हो गई। रात में ही बच्चे के शव को दफन करा दिया गया। भोलू के पिता अवधेश बाहर रहते हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववालों का कहना है कि अगर सही वक्त पर काम पूरा हो गया होता तो इस मासूम की जान नहीं गई होती। मृतक की मां नीतू रो-रोककर बेहोश हो जा रही हैं। इस संबंध में बीडीओ विशुनपुरा देवनंदन दुबे का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें