फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य फाइलों में, समस्याओं का अंबार

Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। विकास खंड का बरवा स्थान गांव लोहिया समग्र विकास योजना में चयनित है। बावजूद इसके विकास योजनाएं फाइलों में सिमटी हुई हैं। गांव में समस्याओं का अंबार है और लोग पेंशन की राह देख रह हैं। गड्ढों में तब्दील सड़कें और अधूरे पड़े शौचालय जमीनी हकीकत बताने के लिए काफी हैं। गांव का वर्ष 2012-13 में लोहिया समग्र विकास योजना में चयनित हुआ। जनसंख्या 951 है, स्वच्छता के लिए 65 शौचालयों का निर्माण कराया गया, अधिकांश निष्प्रयोज्य हैं। चार लोगों को लोहिया आवास मिला है, जिसमें दो अधूरे हैं। पेयजल, जलनिकासी की व्यवस्था लचर है। समग्र विकास की शासन की सोच यहां अधूरी दिख रही है। ग्रामप्रधान बासमती देवी का कहना है कि लोहिया समग्र विकास योजना में गांव का चयन होने के बाद चार आवास, 10 लोगों को वृद्धा पेंशन, नौ विधवा, तीन विकलांग, छह लक्ष्मीबाई पेंशन स्वीकृत हुई है, अन्य विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें