फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे में एक घंटे बिजली मिली

Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में पांच एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की वजह से बाजार सहित सभी गांवों में 36 घंटे में मात्र एक घंटे ही बिजली सप्लाई मिल सकी। इस दौरान लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। मोबाइल तक चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों का चक्कर लगाना पड़ा। रामकोला विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को सुबह से ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाने लगा और पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई काट दी गई। रविवार को सुबह एक घंटे के लिए बिजली मिली तो लोग मोबाइल चार्ज कर सके। इस संबंध में अवर अभियंता रमेश कुमार सिंह का कहना था कि ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। लेकिन जब तक जर्जर हो चुके फीडर को नहीं बदला जाएगा, कोई खास अंतर नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर व्यापारियों ने शीघ्र सप्लाई दिए जाने की मांग की तो सपा नेता राजेश्वर ने जेई से जल्द सप्लाई देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें