कुशीनगर। बुधवार की देर रात दरवाजा खुला देखकर घर में घुसे बदमाशों ने ससुर और बहू की निर्मम पिटाई कर लूट-पाट की थी। बदमाशों की पिटाई से घायल वृद्ध का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। कप्तानगंज कस्बे के सुभाष नगर उत्तरी वार्ड नं.11 निवासी रमाशंकर तिवारी बुधवार को किसी कार्यवश लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी के कारण उनके मकान का दरवाजा खुला था। इस दरवाजे से अंदर घुसे लगभग दस की संख्या में बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से रमाश्ंाकर तिवारी और उनकी बहू पुनीता तिवारी की पिटाई कर लूटपाट की थी। रमाशंकर तिवारी और पुनीता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।