पडरौना। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को जिले में होंगे। वे रामकोला के विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती के घर आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने मंगलवार को दी। उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से 12:20 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से दिन के एक बजे नौरंगिया गांव में स्थित श्री शंकरजी लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे डॉ पूर्णमासी देहाती के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।