फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर पहुंचे म्यांमार के पूर्व उप राष्ट्रपति

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। म्यांमार के पूर्व उप राष्ट्रपति मंगलवार को कुशीनगर के पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करेंगे। सोमवार की देर शाम वे सड़क मार्ग से कुशीनगर पहुंचे। पूर्व उप राष्ट्रपति यू टीन यग मैथ्यू की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है। डीएम रिग्जियान सैंफिल ने महापरिनिर्वाण मंदिर और उनके ठहरने के होटल में किये गये सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूर्व उप राष्ट्रपति मंगलवार की सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कुशीनगर का भ्रमण करेंगे। 12 बजे के बाद का समय आरक्षित है। वे सबसे पहले महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की शयन मुद्रा वाली प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। बुधवार की सुबह वे कुशीनगर से पटना के लिये प्रस्थान करेंगे। कुशीनगर पहुंचने पर एसडीएम कसया मुरलीधर मिश्र और बलराम सरोज ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें