फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कच्ची शराब बिकने से हंगामा

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवरही। तरयासुजान थानाक्षेत्र के भुलिया गांव में बृहस्पतिवार रात कच्ची शराब बेचने को लेकर विवाद हो गया। गांव के कई लोग और शराब का धंधा करने वाले आमने-सामने हो गए। हंगामा बढ़ता देख धंधेबाजों ने महिलाओं को आगे कर दिया। उसके बाद विरोध करने वाले वहां से हट गए। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। तमकुहीराज सीओ सर्किल के विभिन्न थानों में पुलिस और आबकारी विभाग के अभियान चलाने के बावजूद कच्ची शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ में हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाने का प्रयास किया तो धंधेबाजों ने तरीका बदलते हुए अब महिलाओं और विकलांग लोगों के सहारे धंधा शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार रात भुलिया गांव के लोगों ने जब इस पर रोक लगाने की आवाज उठाई तो कुछ महिलाएं सामने आ गईं। गांववलों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि महिलाएं उन लोगों को गालियां दीं और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही थीं। कुछ इसी तरह सेवरही थाने के कस्बा सेवरही के राजेंद्रनगर, अंबेडकरनगर, जानकीनगर और आजाद नगर में संचालित कच्ची शराब के ठिकानों की हालत है। इन ठिकानों पर पुलिस भी छापामारी करने से बचती है। भुलिया गांव की ग्रामप्रधान उर्मिला देवी, नूर मुहम्मद, रामाकांत, रामायन, रघुनाथ, बृज, कैमुल्लाह आदि ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस बारे तमकुहीराज के क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें