फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर नष्ट की गई 967 लीटर शराब

Mon, 17 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज पुलिस की ओर से आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2022, 2023, 2024 के कुल 73 मुकदमों में कुल 967 लीटर अवैध देशी, अंग्रेजी व कच्ची शराब बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत 4.25 लाख रुपये है। न्यायालय के आदेश पर इसे नष्ट किया गया। कप्तानगंज में कुल 73 मुकदमों में बरामद अवैध अंग्रेजी, देशी व कच्ची शराब को नष्ट कराने का आदेश न्यायालय सिविल जज (सीडी/एसीजेएम) कुशीनगर की ओर से तीन फरवरी दिया। उक्त आदेश के अनुपालन में रविवार को एपीओ धर्मनाथ विंद, कार्यालय लिपिक नितिन विश्नोई न्यायालय सिविल जज (सीडी/एसीजेएम) पडरौना कुशीनगर, प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह थाना कप्तानगंज, वरिष्ठ उप निरीक्षक सूर्यभान यादव की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें