कसया। मैनपुर कोट स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को सामुदायिक कल्याण एवं विकास संस्थान की तरफ से निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें 90 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह ने कहा कि स्कूल के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए निबंध प्रतियोगिता कराई गई। मनोहर कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा लोगों को पृथ्वी के अन्य प्राणियों से अलग करती है। शिक्षा व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों को कुशलता से सामना करने के लिए तैयार करती है।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों न डॉ. आंबेडकर की जीवनी, बच्चों के अधिकार विषय पर समीक्षात्मक निबंध लिखा। इस दौरान अंकिता गोंड, राहुल कुमार, मोहन लाल गुप्ता, संजय यादव, प्रभु नारायण राय, नेहा सिंह, अर्चना देवी, राजदेव, सुभावती, अंजू देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद