नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना के कोटवा बाड़ी के पास एक बगीचे से बिना परमिट के 85 हरे प्रतिबंधित पेड़ लकड़ी माफियाओं ने काट दिए। जानकारी होने के एक सप्ताह बाद भी वन विभाग के जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाड़ी के पास भरत कुशवाहा का सागौन और लीची का बगीचा है। इसमें से एक सप्ताह पूर्व लकड़ी माफियाओं ने वन विभाग के मिलीभगत कर बिना परमिट के करीब 60 पेड़ सागौन व लीची के 25 पेड़ काट दिए। विभाग को स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेंजर खड्डा अमृता ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।