कसया। हाटा ब्लॉक के अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय मदरहा में आयोजित नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। अखंड ज्योति मस्तीचक सारण से आई चिकित्सकों की टीम ने 85 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। मरीजों को निशुल्क दवाएं और जरूरतमंदों को चश्मा भी दिया। 18 मरीजों ने मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कराया। आयोजक पूर्व प्रधान महंथ यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए इस तरह के शिविर जरूरी हैं। इस दौरान अवनीश कुमार, राजा राव, चंद्रशेखर पांडेय, संजय सिंह, राम नयन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद