फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: मेले में 814 युवाओं को मिला रोजगार

Thu, 09 Feb 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को वृहद रोजगार मेला लगा। इसमें तीन हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। साक्षात्कार के बाद 814 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्त पत्र दिया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर हाथ को काम देने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेले के अलावा छोटे-छोटे उद्योग की स्थापना के लिए सरकार ऋण दे रही है। युवाओं को सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इसके बाद उन्होंने रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 42 कंपनियों को शामिल होना था। इसमें 26 कंपनियां ही शामिल हो सकीं। मेले में करीब 3000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से कुल 814 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में चयनित किया गया।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, शाहनवाज आलम, अरविंद यादव, शिशिर कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, जितेंद्र जायसवाल, दयानंद यादव, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें