फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बकाया में काटे 75 कनेक्शन, आठ लाख की वसूली

Tue, 08 Oct 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बिजली निगम की तरफ से बकाया बिजली बिल वसूली के लिए चलाए गए अभियान में सोमवार को पडरौना डिवीजन में आठ लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। इस दौरान बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर 75 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन


एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि पडरौना डिवीजन में राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डिवीजन में आठ लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। वहीं बकाया बिजली का बिल जमा नहीं करने पर डिवीजन के 75 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कटिया कनेक्शन वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मार्निंग रेड की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें