फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्राली पलटने से हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
jaam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। फोरलेन पर हाटा ओवरब्रिज के समीप बुधवार की सुबह एक गन्ना लदी ट्राली दूसरे लेन में जाकर पलट गई। इसके चलते दूसरा लेन पूरी तरह से जाम हो गया। करीब दो घंटे तक दूसरे लेन पर आवागमन बाधित रहा। दो घंटे बाद जाकर लेन खाली कराया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कसया की ओर से ढाढ़ा शुगर मिल पर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली हाटा नगर में फोरलेन ओवरब्रिज के समीप पलट गई। ट्राली पलटने के कारण उस पर लदा गन्ना दूसरे लेन में बिखर गया। इसके कारण गोरखपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से गन्ना हटाया जा सका, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें