फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरजनपदीय स्थानांतरण से 66 एकल और पांच स्कूल हुए शिक्षक विहीन

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- फाजिलनगर ब्लॉक के तीन स्कूल हुए शिक्षक विहीन और 29 एकल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित कुल 637 शिक्षकों में से 382 शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर जिले में आने वाले 74 शिक्षकों में से अभी तक केवल 35 शिक्षक ही जिले में कार्यभारण ग्रहण किए हैं।
शासन के आदेश पर 78000 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त शिक्षकों में से स्थानांतरित 192 शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। एक साथ अधिक संख्या में शिक्षकों के स्थानांतरण से जिले के 66 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षक हो गए हैं, जबकि पांच स्कूलों में शिक्षकों की संख्या शून्य हो गई है। हालांकि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या शून्य है वहां आस-पास के शिक्षकों को भेजकर पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में कुल 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में तैनात कुल 637 शिक्षकों को गैर जनपद में स्थानांतरण हो गया, जिसमें से 382 शिक्षकों को कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। स्थानांतरित 192 शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी नियुक्ति 78 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत हुई। इन शिक्षकों के स्थानांतरण पर शासन ने रोक लगाई है। इसलिए इन्हें अभी कार्यमुक्त नहीं किया गया है। हालांकि अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले को कुल 74 शिक्षक मिले हैं। इसमें से अभी तक केवल 35 शिक्षक ही कार्यभार ग्रहण किए हैं। स्थानातरित होकर जिले से बाहर आने वो शिक्षकों की संख्या अधिक और जिले में आने वाले शिक्षकों की संख्या बेहद कम होने पर कसया और कप्तानगंज को छोड़कर अन्य जिले के 12 ब्लॉक क्षेत्र के 66 परिषदीय स्कूल एक शिक्षक और पांच विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या शून्य हो गई। विभागीय जानकारी के मुताबिक पडरौना ब्लॉक के छह, नौरंगिया के एक, सेवरही के छह, रामकोला के दो, सुकरौली के सात, मोतिचक के दो, तमकुहीराज के छह, विशुनपुरा के दो, हाटा के एक, फाजिलनगर के 29 और खड्डा के चार स्कूलों में अब केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई होगी। इसीतरह फालिनगर के तीन, रामकोला और तमकुहीराज क्षेत्र के एक-एक स्कूलों में शिक्षकों की संख्या शून्य हो गई है।
विज्ञापन


...
कोट
जिले के सभी परिषदीय स्कूलों का संचालन सकारात्मक सोच के साथ किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर शिक्षक विशेष ध्यान दे रहे हैं। एक साथ काफी संख्या में शिक्षकों के स्थानांतरण होने पर शिक्षकों की कमी होना स्वाभाविक है। जिले के सभी विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या शून्य हो गई है, वहां आस-पास के शिक्षकों को तैनात कर दिया गया है। स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षकों को कम संख्या वाले विद्यालय में तैनात किया जा रहा है।

- डॉ. राम जियावन मौर्या, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें