मथौली। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सोनिया गांव के शिव मंदिर पर रह रहे साधु रात करीब साढ़े 10 मंदिर में अचेत हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान और साधु के परिजन उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी साधु गांव के शिव मंदिर में पूजा पाठ करते थे। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे वे मंदिर परिसर में अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह और साधू के पुत्र रविन्द्र राजभर उन्हें सीएचसी मथौली ले गए। वहां डाक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने के एसओ मनोज वर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। शव पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है।