दुदही। क्षेत्र के मठिया माफी गांव के मलीन बस्ती में शनिवार को श्रमिक सुविधा केंद्र की तरफ से शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 60 लोगों का श्रम और ई-श्रम पंजीयन किया गया।श्रमिक सुविधा केंद्र के समान्वयक रामवृक्ष गिरि ने शिविर में आए श्रमिकों को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, बीमारी सहायता योजना और निर्माण कामगार, मृत्यु एवम दिब्यांगता सहायता योजना के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान श्रम विभाग के पूजा कुशवाहा, रामबहाल सिंह, सकीना खातून, प्रदीप कुमार, रामावती देवी, लक्ष्मीना देवी, शरीफ अंसारी, वासुदेव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद