लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर में बृहस्पतिवार को एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगा। इसमें 60 लोगों से 5.25 लाख रुपये राजस्व जमा कराए गए। जेई राजाराम सागर ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 60 उपभोक्ताओं से 5.25 लाख रुपये बिजली बिल के रूप में जमा हुए हैं। इस दौरान सोनू, रामरक्षा, वकील ,अजय खरवार, पवन सिंह, लक्ष्मन, संतोष, गणेश विश्मभर, विकास यशवंत आदि मौजूद रहे। संवाद