लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित परिषदीय विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर बच्चों को खसरा-रुबेला का टीका लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य टीम ने विद्यालय के 59 बच्चों को खसरा व रुबेला की बीमारी से बचाव के लिए टीका लगाया। चिकित्साधिकारी डा. शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को एमआर (खसरा-रुबेला) का टीका लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य खसरा और रुबेला जैसी संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों को समाप्त करना है,जो बच्चों में निमोनिया,दस्त,अंधापन,बहरापन,कमजोर दिमाग, और जन्मजात ह्दय रोग जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है। मौके पर प्रधानाध्यापक रेखा सोनी, ओमप्रकाश चौधरी शबनम, पूजा, आराधना भीम राव ,इंदू देवी ,शैल कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद