फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ताइक्वांडो के 57 खिलाड़ी विजयवाड़ा रवाना

Fri, 22 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया बस स्टेशन से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होती ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम।
विज्ञापन
कसया। ताइक्वांड़ो एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के 57 खिलाड़ी विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके लिए सभी खिलाड़ी बुधवार रात को कसया बस स्टेशन से विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 22 से 24 दिसंबर तक होने वाले 38वीं राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन है। इसमें ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तर से कुल 57 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें 18 बालिका एवं 39 बालक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर मनोबल बढ़ाया। खिलाड़ियों को ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के सचिव व कोच दीपक कुमार मद्धेशिया व कोच संजना श्रीवास्तव के साथ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें