फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए 55 सीसी कैमरे

Sun, 22 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र व हर घर कैमरा अभियान के तहत जिले के 15 स्थानों पर 55 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कैमरे लगवाने वाले लोगाें को सम्मानित किया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो स्थानों पर 12 कैमरे, थाना धनघटा पुलिस ने एक स्थानों पर पांच, थाना महुली पुलिस ने दो स्थानों पर सात, थाना बखिरा पुलिस ने तीन स्थानों पर 11, थाना बेलहरकला पुलिस ने एक स्थान पर चार, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने छह स्थानों पर 16 कैमरे लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का माल्यार्पण किया। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जनसामान्य से अपील किया कि वे अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरें जरूर लगवाएं और एक कैमरे से सड़क को कवर करें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें