पडरौना। राजस्व वसूली अभियान के तहत विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना की टीम ने बृहस्पतिवार को बकाया बिजली बिल को लेकर शहर में 53 कनेक्शन काटे और 11.50 लाख रुपये की वसूली की। विद्युत वितरण केंद्र पडरौना के एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि बकाया बिल की वसूली को लेकर बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में 17.65 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल को लेकर 53 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं 103 उपभोक्ताओं से 11.50 लाख रुपये बिल की वसूली की गई। फाजिलनगर संवाद के अनुसार बिजली विभाग ने स्थानीय कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में सघन जांच कर ग्यारह बकादेदारों का बिजली काटने के साथ तीन लाख छत्तीस हजार रुपये का वसूली किया है। अवर अभियंता सरताज अली के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कस्बे के अलावा गांवों में जांच अभियान चलाया गया।