फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम में 7500 लाभार्थी किसान हुए रवाना
विज्ञापन

पडरौना। किसान सम्मान निधि योजना के करीब 7500 लाभार्थी शनिवार को पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर बसों से रवाना किए गए। प्रत्येक ब्लॉक से लाभार्थी को चिह्नित करके बुुलाया गया। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में करीब दो लाख किसानों के बैंक खातों की फीडिंग करा दी गई है। कार्य तेजी से चल रहा है। जबकि पीएम के कार्यक्रम में 142 बसों से करीब 7500 लाभार्थी किसान गोरखपुर भेजे गए। जिला कृषि अधिकारी के साथ ग्राम विकास अधिकारी को लाभार्थियों को ले जाने ओर लाने के लिए लगाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक पर भी लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से पीएम के कार्यक्रम को किसानों को दिखाया जाएगा। सीधे प्रसारण के जरिए किसान सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें