फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
‘देशप्रेम की भावना जागृत करता है स्काउट’
विज्ञापन

पडरौना। जूनियर हाईस्कूल हिरनही में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन मार्चपास्ट, सीटी संकेत, ताली बजाने आदि की जानकारी दी गई।
बीएसए अरुण कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में बच्चों में आपसी भाईचारे के साथ देश प्रेम और अनुशासन की भावना जागृत की जाती है। इसलिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का जीवन में लाभ उठाना चाहिए। जिला स्काउट मास्टर ने अनुशासन का महत्व समझाया। तीन दिन चले शिविर में प्रशिक्षुओं को ध्वज शिष्टाचार, मार्चपास्ट, सीटी संकेत, ताली बजाना, स्वच्छता से लाभ आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान सत्यजीत द्विवेदी, अरविंद शर्मा, जितेंद्र राय, साजिदा बेगम, संजना गुप्ता, प्रमोद चौधरी, कंचनलता, प्रभा श्रीवास्तव, सत्यप्रकश राय, हसीना खातून, रईस, अभिषेक, पुनीत, अरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें