संवाद न्यूज एजेंसी गुरवलिया बाजार। शहीद चंद्रभान चौरसिया की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बरवाराजा पाकड़ खेल मैदान में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले धावकों के दल ने सूर्यमंदिर से शहीद के समाधिस्थल तक मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर धावकों का स्वागत किया। तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर परिसर में विनय राय, एसएचओ संजय कुमार, राजन शुक्ल आदि की मौजूदगी में मशाल धावकों को सौंपी गई। स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त एमडीआई खान, जिला प्रशिक्षक जेपी रावत, दलनायक अरविंद उर्फ भीम भारती के संयोजकत्व में 51 धावकों का दल तुर्कपट्टी बाजार, नोनियापट्टी होते हुए मठिया पहुंची। वहां अखिलेश तिवारी, अजिताभ तिवारी, त्रिलोक मिश्र, विनोद वर्मा, दीपक सिंह, सुनील चौरसिया ने धावकों पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद मशाल यात्रा बरवाराजा पाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में पहुंची, जहां से मशाल यात्रा में 31 धाविकाएं शामिल के धावक दुमही स्थित समाधिस्थल पंहुचे।
इस दौरान मुकेश यादव, प्रिंस पांडेय, खुशहाल चौहान, कृष्णा यादव, सोहन यादव आदि मौजूद रहीं।