पडरौना। लोकसभा चुनाव कराने के लिए कुशीनगर से 500 होमगार्ड रामपुर जिला के लिए सोमवार को रवाना हुए। छठे चरण तक अलग-अलग जिले में लोकसभा का चुनाव कराने के बाद सातवें चरण में जिले में लौटेंगे। होमगार्डों के चुनाव ड्यूटी में जाने से ट्रैफिक व्यवस्था समेत कई विभागों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के भरोसे होगी।शहर की यातायात व्यवस्था और विभागीय अधिकारियों के दफ्तरों की जिम्मेदारी होमगार्डों के भरोसे चल रही थी। जिले के 500 होमगार्डों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। दोपहर में होमगार्ड कार्यालय से 500 होमगार्डों को रोडवेज की पांच बसों से रामपुर जिले के लिए रवाना किया गया। छठे चरण तक अलग-अलग जिले में चुनाव कराने के बाद होमगार्ड सातवें चरण में जिले में लौटेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि जिले से 500 होमगार्ड चुनाव ड्यूटी के लिए रामपुर जिले में भेजे गए हैं।