फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शराब पीने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Thu, 07 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवा अचरज दुबे गांव में स्थित एक देसी शराब की दुकान के पास बिहार प्रांत निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी मौत के करीब पांच घंटे बाद पहुंचे हलका सिपाहियों ने परिजनों को बुलाकर शव सौंप दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के भितहां थाना क्षेत्र के मलाही टोला निवासी मोतीलाल राम प्रतिदिन बिहार से यूपी में शराब पीने आते थे। बुधवार की सुबह सात बजे साइकिल से यहां शराब पीने पहुंचे थे। शराब भट्ठी में सुबह करीब दस बजे शराब पीने के बाद कुछ दूरी पर जाकर सो गए। शाम करीब चार बजे बाजार करने आए लोग उन्हें मृत जानकर हलका सिपाहियों को जानकारी दिए। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में एसओ राम सहाय चौहान ने बताया कि बिहार से एक व्यक्ति यूपी में शराब पीने आया था। उसकी मौत हो गई है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक किसी असाध्य रोग से पीड़ित था। परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाह रह रहे थे। पंचनामा बनवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें