फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी स्कूलों ने नहीं जमा की बोर्ड परीक्षार्थियों की नामावली

विज्ञापन
विज्ञापन
50 फीसदी स्कूलों ने नहीं जमा की बोर्ड परीक्षार्थियों की नामावली
विज्ञापन

- आठ नवंबर तक हर हाल में नामावली जमा करने के लिए डीआईओएस ने जारी किया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के करीब 50 फीसदी स्कूलों ने अभी तक हाईस्कूल और इंटर की नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा नहीं की है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर हर हाल में आठ नवंबर तक बोर्ड परीक्षार्थियों की नामावली जमा करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 257 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जिले में नामांकित हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं में नामांकित छात्र-छात्राओं की नामावली सूची मांगी जा रही है, ताकि बोर्ड परीक्षा के लिए वास्तविक परीक्षार्थियों के संख्या की जानकारी हो सके।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय की तरफ से पूर्व में ही विद्यालय में नामांकित हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की नामावली मांगी जा चुकी थी, लेकिन अभी तक करीब 50 फीसदी विद्यालयों की तरफ से ही नामावाली डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराई जा सकी है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने नामावली सूत्री नहीं देने वाले कॉलेजों को पत्र जारी कर आठ नवंबर तक हर हाल में नामावली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों से हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों का नामावली सूची मांगी गई थी, लेकिन अभी तक करीब 50 फीसदी विद्यालयों की तरफ से नामावली कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है। शेष कॉलेजों को प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को आठ नवंबर तक नामावली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें