फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कांवड़ियों के साथ मारपीट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर कांवड़ियों के साथ मारपीट का मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास बीते 16 जुलाई को कांवड़ियों के साथ मारपीट करने के मामले में तमकुहीराज पुलिस ने बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसएचओ नीरज राय ने बताया कि कांवड़ियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान राज हुसैन उर्फ राजू निवासी बसडीला बुजुर्ग, दानिश राजा उर्फ सोनू थाना तमकुहीराज, इरफान बसडीला बुजुर्ग, मुर्तजा बसडीला बुजुर्ग और अकरम निवासी भानपुर थाना पटहेरवा के रूप में हुई है। इन सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें