जौरा बाजार। फाजिलनगर के नोनिया पट्टी में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 497 पशुओं का इलाज किया और देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय पशुपालन रोजगार का एक प्रमुख साधन है। इसके लिए वर्तमान सरकार पशुपालकों को काफी कम ब्याज पर धन उपलब्ध करा रही है। इसका लाभ सभी पशुपालकों को उठाना चाहिए।
ग्राम प्रधान तथा प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार विभिन्न ग्रामीण योजनाओं के लिए सब्सिडी पर धन दे रही है। सभी पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
मेले में कुल 497 पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। कई पशुओं का गर्भाधान और मुफ्त दवा भी वितरित की गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश मौर्य, पशुधन प्रसार अधिकारी विजय कुमार सिंह, फार्मासिस्ट एमए अंसारी, मो शायद, परमेश्वर, श्रीनिवास तथा वकील उपाध्याय ने पशुओं का इलाज किया और परामर्श दिया।
इस दौरान पशुपालक हरि यादव, केशव चौहान, परमानंद कुशवाहा, ब्रह्मा यादव, फेकू यादव, विजय चौहान, उमाशंकर, नंदलाल, लल्लन, तुलसी, संजय, रामानंद मौजूद थे।