फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर में 46 उपभोक्ताओं ने लिया ओटीएस का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के एक्सईएन, जेई और अन्य विद्युतकर्मी हुए कैंप में हुए शामिल
विज्ञापन


कसया। विद्युत निगम शिविर लगाकर बकाया बिजली भुगतान जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चला रही है। रविवार को 105 लोगों ने संपर्क किया। इसमें 46 उपभोक्तओं ने इस योजना का लाभ लिया। विभाग की तरफ से बकाया बिल पर 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

देवरिया मार्ग स्थित गांधी आश्रम केे सामने रविवार को बिजली निगम ने शिविर लगाया था। अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी। शिविर में एसडीओ अशोक कुमार, जेई प्रसुन्न श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौजूद थे। उन्होंने उपभोक्ताओं के बिजली बिल को जमा कराया गया। योजना 8 नंबर से 31 दिसंबर तक चलाई जा रही है। इस अभियान काे तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में बिलों के भुगतान के लिए पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी । शिविर में कुल 105 लोगों ने संपर्क किया। जिसमें 46 लोगों ने ओटीएस का लाभ लिया। कैंप में बकाया बिजली का 2.69 लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं, नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर-6 बाबा साहब आपटेनगर में जेई धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में शिविर लगा। इसमें 46 उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। वहीं, 16 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराया । शिविर में 265153 रुपये की वसूली की गई। इस दौरान, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरशद, शिकंदर, अजीत, संतोष कुमार यादव, सत्यम , नीतीश राव, राजेश चंद्र भूषण, रवि, सोनू मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें