फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुश्ती में 45 जोड़ी पहलवानों ने की जोर आजमाइश

Mon, 11 Sep 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पहलवानों से हाथ मिलवाते नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही। 
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर क्षेत्र के परसौनी गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रविवार को कुश्ती हुआ। इसमें कुल 45 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। 24 जोड़ी पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा और नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही ने संयुक्त रूप से पहलवानाें का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई गई। विधायक ने कहा कि कुश्ती देश की प्राचीन खेल कला है। इसको बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में कुशीनगर के लल्लन यादव ने गोरखपुर के राकेश को, गोरखपुर के संपत ने देवरिया के बृजेश को, गोरखपुर के सुदेश्वर ने सिवान के महात्मा को पटखनी दी, जबकि 24 जोड़ी पहलवानों के बीच का मुकाबला बराबरी पर रहा। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया। अंत में ग्राम प्रधान बबिता देवी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान जेपी सैनी, संतोष यादव, सुधीर राव, श्याम बर्नवाल, अजय वर्मा, घनश्याम सिंह, अरुण यादव, गुडडू यादव, मनीष वर्मा, विशाल यादव, बिट्टू यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें