फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभियंताओं ने 45 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Sat, 29 Apr 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
1.90 लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। राजस्व बढ़ाने और अवैध बिजली कनेक्शन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शुक्रवार को सेवरही में बिजली निगम के एक्सईएन की अगुवाई में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। 45 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। अन्य बकायेदारों से 1.90 लाख रुपये का बकाया बिजली बिल वसूला गया। सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में अधिकारियों ने कस्बे के जवाहर नगर स्थित गल्ला मंडी, गुड़ मंडी, लोहा मंडी सहित कई मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कई मोहल्लों में उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीओ रामशब्द, जेई विकास कुमार साहनी, अजय पांडेय, सुनील तिवारी, राजकुमार, शंकर शर्मा, वीरेंद्र पटेल सहित अनेक संविदाकर्मी मौजूद थे। एक्सईएन का कहना है कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बकायेदारों से बिजली राजस्व का भुगतान समय से करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें