फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यवसायी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर 43 हजार रुपये लूटे

Sun, 10 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक बाजार में हार्डवेयर व बिल्डिंग मैटेरियल्स के व्यवसायी की कनपटी पर असलहा सटाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 43 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश समउर बाजार की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमहा गांव निवासी शिव यादव पांच वर्ष से पिपरा कनक चौराहे पर हार्डवेयर और बिल्डिंग मैटेरियल्स का व्यवसाय करते हैं। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान में पहुंचे और छड़ व सीमेंट के दाम पूछने लगे। शिव ने दाम बताया तो उन्होंने लिखकर देने को कहा। व्यवसायी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने पेन और लेटर पैड निकालने के लिए काउंटर खोला युवकों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। इसके बाद उन्होंने काउंटर में रखे 43 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन निकाल लिए और समउर बाजार की तरफ भाग निकले।
व्यवसायी ने बदमाशों के जाते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना व्यवसायी ने पटहेरवा थाना और समउर बाजार चौकी की पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। पटहेरवा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि पिपरा कनक बाजार में एक व्यवसायी से हुई लूट की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें