फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन 42 मेधावी विद्यार्थियों को डीएम और सीडीओ ने किया सम्मानित

Sun, 07 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में हुए सम्मान समारोह में बोर्ड के मेधावी छात्रों के साथ डीएम रमेश रंजन और स
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में हुआ बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा सर्वोच्च अंक पाकर जिले की टॉप टेन की सूची में स्थान पाने वाले कुल 42 होनहारों को डीएम और सीडीओ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत की है। लेकिन परीक्षा में कम अंक पाने ने वाले विद्यार्थियों को भी निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नंबर सिर्फ वेरिएबल है। उन्होंने कहा कि अध्ययन में नियमितता बनाए रखना जरूरी होता है। इस सफलता के पीछे शिक्षक और अभिभावकों का योगदान भी कम नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन का लक्ष्य पाने के लिए लगनशीलता और अनुशासन के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि पढ़ाई के दौरान अभिभावकों की भूमिका विद्यार्थियों के लिए सबसे अधिक काम आती है। कहा कि जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराने की बजाय पूरे आत्मविश्वास के साथ उसका मुकाबला करना चाहिए। इसके बाद बोर्ड परीक्षा में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। अंत में डीएम और सीडीओ ने शिक्षकों को अंग वस्त्र और बोर्ड परीक्षा के टॉप टेन विद्यार्थियों के मेडल देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डीआईओएस रविंद्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के इन होनहारों को किया सम्मानित
जिला प्रशासन की तरफ से जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में आयुषि शाही, यश वर्मा, प्राची शाही, काव्या गुप्ता, अनन्या प्रजापति, लक्ष्मी दुबे, अंबिका सिंह, शुभम कुमार सिंह, हिमांशु, नंदनी यादव, सनी शर्मा, खुशी गुप्ता, नेहा गुप्ता, विजय यादव, जिज्ञासा चतुर्वेदी, खुशी त्रिपाठी, नीतीश शुक्ला, नित्यानंद सिंह, अभय गोंड, उदित नारायण गुप्ता, नितिन यादव, आदित्य यादव, अंतिमा चौधरी, ज्ञानेश्वर प्रताप सिंह, अभिजीत कुमार गुप्ता, अभय सोनी, जया शर्मा, निशा पटेल, अपूर्व शर्मा, तबस्सुम खातून, नरगिस जहां, आदित्य कुशवाहा, आयुष कुमार गुप्ता, सानिया सिद्दीकी, अवंतिका सिंह, अनुपमा आर्य, राहुल कुशवाहा, सानिया खातून, शाहीन परवीन, सोनाली सिंह, नंदनी यादव समेत हाईस्कूल 25 और इंटर के 17 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें