फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो अंतरराज्यीय तस्कर 41 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार, कई दिनों से है तलाश

Mon, 01 May 2023 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर बिहार जा रहे थे। तरयासुजान के थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को इन दोनों तस्करों के गांजा लेकर जाने की सूचना मिली थी। इन्हें शनिवार की देर रात सलेमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
तरयासुजान में गांजा तस्करों की बरामदगी करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाना एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त प्रयास से दो तस्करों को 41 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी सलेमगढ़ स्थित एक बाइक एजेंसी के पास से हुई। बरामद गांजा की कीमत लगभग आठ लाख 20 हजार रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर बिहार जा रहे थे। तरयासुजान के थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को इन दोनों तस्करों के गांजा लेकर जाने की सूचना मिली थी। इन्हें शनिवार की देर रात सलेमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

इनमें एक का नाम अमरजीत चौधरी पुत्र चंद्रशेखर चौधरी और दूसरे का छट्ठू पटेल पुत्र स्व. जोगी पटेल है। दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भिटहां थाना क्षेत्र के रुपही टाड़ गांव के निवासी हैं। इनके कब्जे से कुल 41 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसकी कीमत लगभग 8.20 लाख रुपये है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें