फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सट्टा सर्वे में 40 मामले निस्तारित

Sun, 21 Sep 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति के परिसर में लगे सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले में शनिवार को कुल 57 किसानों ने शिकायतें दर्ज कराई। इसमें से 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामले राजस्व विभाग से संबंधित होने के नात राजस्व विभाग को भेज दिया गया।पिछले माह समिति के कर्मचारियों और चीनी मिल के कर्मचारियों की तरफ से किए गए गन्ना सर्वे में गन्ने का रकबा, पौध, पेडी, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर आदि में सट्टा प्रदर्शन मेला के जरिए संशोधन कराया जा रहा है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मेले में शनिवार को 57 मामले आए थे। इसमें से 40 का मौके से निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामले राजस्व विभाग से संबंधित होने के कारण किसानों से खतौनी मांग की गई है। ताकि मामले की जांच कर सर्वे में सुधार कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें