फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप में आलू-प्याज के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 40 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
सलेमगढ़ के समीप दुर्घटनागग्रस्त अवैध शराब लदा पिकअप। संवाद
विज्ञापन
- अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया था पिकअप, चालक और खलासी फरार
विज्ञापन

- ग्रामीणों में शराब लूटने की मची होड़, पुलिस देख भागे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित सलेमगढ़ खास गांव के पास शुक्रवार को दिन के करीब तीन बजे तमकुहीराज की ओर से बिहार जा रहा आलू-प्याज लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। आलू-प्याज के बीच में लदी 40 पेटी अवैध शराब सड़क पर बिखर गई। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर शराब बटोरी, लेकिन तभी तरयासुजान पुलिस के पहुंचते सभी लोग भाग गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार को एक पिकअप तमकुहीराज की ओर से आलू प्याज लादकर बिहार की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप का गुल्ला क्रॉसर टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पटरी पर स्थित पेड़ से टकराकर पलट गया। घटनास्थल से घायल अज्ञात चालक और खलासी भाग निकले। पिकअप पलटने के बाद आलू-प्याज की बोरियां बिखर गईं। इसी के साथ नीचे रखा देसी शराब का गत्ता फट गया। इस कारण शराब सड़क पर बिखर गई। ग्रामीणों में उसे बटोरने की होड़ मच गई। इसकी सूचना किसी ने बहादुरपुर चौकी पुलिस को दे दी। ग्रामीण भाग निकले। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर गिनती कराई तो चालीस पेटी में एक हजार आठ सौ पाउच शराब मिली। पिकअप को एनएचएआई के क्रेन से बहादुरपुर पुलिस चौकी भेजा गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें